राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को

  • Post By Admin on Mar 19 2023
राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी है। प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और झारखंड में पंचायत से प्रदेश तक संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श होगा।