PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास की सलाह है तो CM सम्राट चौधरी को भी दें

  • Post By Admin on Aug 25 2026
PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास की सलाह है तो CM सम्राट चौधरी को भी दें

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने की सलाह दी थी। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है, तो अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी 10वीं पास करने की सलाह देनी चाहिए।

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 महीने में लोकतंत्र की ताकत दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक, बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जब भी किसी ने प्रदर्शन किया, उस पर लाठीचार्ज किया गया। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब कम से कम प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने से पहले सरकार और प्रशासन दो बार सोच रहे हैं। उन्होंने छात्रों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से उनकी मांगों को स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए तथा सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से करना चाहिए।