जेएमएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, हेमंत बरहेट से और कल्पना गांडेय से लड़ेंगी चुनाव

  • Post By Admin on Oct 23 2024
जेएमएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, हेमंत बरहेट से और कल्पना गांडेय से लड़ेंगी चुनाव

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024  के लिए राज्य में सत्तारूढ़ इंडिया एलायंस में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 35 सीटों पर घोषणा की गई है। इसमें सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन आदि के नाम शामिल हैं।

बता दे कि, इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड में जेएमएम 40 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना गांडेय से लड़ेंगे चुनाव :  

जेएमएम की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के अनुसार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर से बरहेट विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। जबकि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस वर्ष लोकसभा के साथ संपन्न गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की थी। वहीं हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से वर्ष 2014 और 2019 में जीत हासिल की।

जेएमएम उम्मीदवारों की लिस्ट :

जेएमएम की ओर से जारी विधानसभा क्षेत्र     उम्मीदवार की पहली लिस्ट में बरहेट से हेमंत सोरेन, राजमहल से एम.टी राजा, बोरियो से धनजंय सोरेन, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा     से आलोक सोरेन, नाला से रविंद्रनाथ महतो, दुमका से बसंत सोरेन, मधुपुर से     हफीजुल हसन, सारठ     से उदय शंकर सिंह, गांडेय से     कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से     सुदिव्य कुमार, डुमरी     से बेबी देवी, चंदनकियारी से     उमाकांत रजक, टुंडी से     मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला     से रामदास सोरेन, पोटका से     संजीव सरदार, जुगसलाई से मंगल कालिंदी, ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा से     दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पुरती, मनोहरपुर से जगत मांझी, खरसावां से दशरथ गगराई, तमाड़ से विकास मुंडा,तोरपा से सुदीप गुड़िया, गुमला     से भूषण तिर्की, लातेहार से     बैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर, जमुआ से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा     से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा सीट से हेमलाल मुर्मू कैंडिडेट घोषित किए गए हैं।

2019 विधानसभा चुनाव में जेएमएम के 30 विधायक जीते

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के 30 विधायक जीते थे। बाद में शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन सांसद बन गए। जबकि चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम और सीमा सोरेन जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए।

एकबार फिर दुमका से चुनावी मैदान में उतरेंगे बसंत सोरेन

दुमका विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन फिर से चुनाव मैदान में होंगे। वर्ष 2019 में भी बरहेट के साथ दुमका सीट से हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में उन्होंने बरहेट सीट को रखने का फैसला लिया और दुमका से त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में बसंत सोरेन को पहली बार जीत मिली।

कई विधायकों को दोबारा मिला टिकट

जेएमएम की ओर से वर्ष 2019 में जीत हासिल करने वाले अधिकांश विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, मझगांव से निरल पूर्ति, चाईबासा से दीपक बिरुआ, गुमला से भूषण तिर्की, सिसई से जिगा सुसारण होरो और मधुपुर से हफीजुल अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, नाला से रबींद्रनाथ महतो, तमाड़ से विकास मुंडा, टुंडी से मथुरा महतो, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर और लातेहार से बैद्यनाथ राम को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।