डॉ. रविंद्र राय बने झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष

  • Post By Admin on Oct 26 2024
डॉ. रविंद्र राय बने झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार, डॉ. रविंद्र राय को झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी देते हुए पत्र जारी किया।

पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय की नई जिम्मेदारी से झारखंड भाजपा में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उनकी अनुभव और नेतृत्व की क्षमताएं महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगे की राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।