महेंद्र सिंह धोनी करेंगे मतदाता जागरूकता अभियान

  • Post By Admin on Oct 26 2024
महेंद्र सिंह धोनी करेंगे मतदाता जागरूकता अभियान

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ब्रांड स्वीप एक्टिविटी में शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इस पहल की जानकारी दी, जिसमें धोनी वोटर अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए वीडियो संदेशों के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित करेंगे।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने झारखंड में स्वीप गतिविधियों में शामिल होने के लिए धोनी को आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए अपनी तस्वीरों का उपयोग करने की अनुमति दी है। इस अभियान के तहत, धोनी मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

यह पहल न केवल मतदाता जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी, बल्कि युवाओं में चुनावी सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगी।