कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव ने भरा नामांकन, इंडिया गठबंधन दिखा एकजुट

  • Post By Admin on Oct 24 2024
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव ने भरा नामांकन, इंडिया गठबंधन दिखा एकजुट

लोहरदगा : आगामी चुनावों के लिए लोहरदगा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव ने 24 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। डॉ. उरांव के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ और पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने गठबंधन के अंदरूनी तालमेल का संदेश दिया। डॉ. उरांव ने कहा, "हमारा उद्देश्य जनसेवा है और यह चुनाव विकास व सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।"

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गठबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी दल मिलकर भाजपा को हराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह इंडिया गठबंधन को समर्थन देकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान करें।

नामांकन के बाद डॉ. उरांव और अन्य नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला, जो चुनाव प्रचार को लेकर उत्साहित नजर आए।

 बता दे कि, लोहरदगा सीट पर इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।