हटिया विधानसभा में इंडिया गठबंधन के अजय नाथ शाहदेव का आशीर्वाद सह नामांकन सभा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाया समर्थन
- Post By Admin on Oct 25 2024

हटिया : बीते गुरुवार 24 अक्टूबर को हटिया विधानसभा के आशीर्वाद सह नामांकन सभा कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने समर्थकों के साथ जोरदार हुंकार भरी। कार्यक्रम का आयोजन पुराने विधानसभा मैदान में किया गया, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगड़ी के सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा में नेताओं ने भाजपा पर झारखंड के 18 साल के शासन को लूट का समय बताया और राज्य में बदलाव का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता :
आशीर्वाद सभा के दौरान पप्पू यादव (राजद सांसद, बिहार), सुबोध कांत सहाय (पूर्व सांसद, रांची), नंद किशोर मेहता, महावीर विश्वकर्मा और सुभाष मेहता (JMM के केंद्रीय सचिव), विनोद तिर्की (JMM प्रखंड अध्यक्ष, नगड़ी), राखी देवी (रांची जिला उपाध्यक्ष), धुचु तिर्की और प्रमिला देवी (प्रखंड उपाध्यक्ष), पुजा देवी (प्रखंड सचिव), बादे उरांव और सोहराई उरांव (किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष), स्टेपन तिर्की और आशीष तिर्की (कीड़ा मोर्चा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष), शमशाद अंसारी, फिरोज अंसारी, रेयाजुल अंसारी (अल्पसंख्यक मोर्चा से), सुकरमनी देवी, सोमारी उरांव, नीलम देवी, सरिता देवी, बसंती देवी, सोनी देवी, दयामनी तिर्की (महिला मोर्चा से) समेत कई बड़े नेता और संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भाजपा सरकार पर हमलावर तेवर :
सभा में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए जनता से सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। अजय नाथ शाहदेव ने अपने संबोधन में हटिया विधानसभा में विकास के नए युग की शुरुआत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर इंडिया गठबंधन के प्रति जनता का समर्थन देखते हुए कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि यह चुनावी मुहिम गठबंधन की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल रहा, जिससे हटिया विधानसभा का चुनावी समीकरण और दिलचस्प हो गया है।