मुंबई समाचार
- Post by Admin on Jan 21 2023
मुंबई : उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा भी हुई। हालांकि, दोनों ने बातचीत के विषय पर मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है। दरअसल, धनंजय मुंडे तीन जनवरी की रात परली में सड़क हादसे में घा read more
- Post by Admin on Jan 21 2023
मुंबई : मुंबई सहित महाराष्ट्र में रविवार से मौसम फिर करवट बदलेगा मौसम विभाग ने कल से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। देश में बदल रहे मौसम ने वैज्ञानिकों को हैरान किया है। मौसम के बदलते रुख के कारण उत्तर भारत से आ रही ठंड हवाओं का असर महाराष्ट्र के इलाकों में पड़ेगा। कहीं बे मौसम बरसात होगी तो कहीं बदली छाई रहेगी। बताया जा read more
- Post by Admin on Jan 19 2023
मुंबई: रायगढ़ जिले में स्थित माणगांव के रेपोली गांव के पास मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रक और इको कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। घटना में एक बच्चा घायल हो गया है, जिसे माणगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
मुंबई : महाराष्ट्र के लातूर जिले के बोरगांवकाले इलाके में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस के पलट जाने से 30 यात्री घायल हो गए। इनमें से 14 यात्रियों की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार सुबह निलंगा डिपो से लातूर-पुणे-वल्लभनगर रूट की बस निकली थी। तकरीबन साढ़े 10 बजे बस अनियंत्रित होकर बोरगांवकाले के पास सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। बस के 30 यात्री घायल हो गए, जिसमें से 14 की हाल read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को नासिक जिले के सिन्नर तहसील के तहसीलदार ने भूमि कर बकाया मामले में नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार इस नोटिस के बाद भी ऐश्वर्या राय ने खबर लिखे जाने तक भूमि कर अदा नहीं किया था। जानकारी के अनुसार सिन्नर तहसील कार्यालय में ऐश्वर्या राय सहित 1200 लोगों ने अब तक भूमि कर अदा नहीं किया है, इसलिए इन सभी को नोटिस जारी किया गया है read more
- Post by Admin on Jan 12 2023
मुंबई : प्यार अंधा होता है यह तो सबको पता है लेकिन प्यार में इंसान सलाखों के पीछे चला जाए यह शायद ही कही सुना होगा। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक आदमी को लगभग 28 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया। उसके बैग से 2.81 किलो ड्रग्स बरामद की गई। आरोपी इथोपिया से ड्रग्स लेकर मुंबई आया था। मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी ने एक अधिकारी को बताया, कि एक महिला ने फेसबुक पर आरोपी से संपर्क किया था। read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
मुंबई: ड्रामा क्वीन कही जानें वाली राखी सावंत ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुरानी के साथ शादी की है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें उनके गले में वरमाला और साथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नज़र आ रहे हैं। इनकी यह फ़ोटो देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालाकि अभी तक आदिल या राखी की तरफ से शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
मुंबई : पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ही इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मीडिया से इस बारे में बात करते हुए सादिया ने कहा, ये बहुत अजीब है कि कैसे लोग पूरी तस्वीर जाने बिना मेरे और आर्यन के read more
- Post by Admin on Jan 05 2023
मुंबई : शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' पर विवादों का सिलसिला बढ़ता देख सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के 10 सीन को हटाने की सलाह दी है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के करीब ऐसे 10 सीन को काटने की सलाह दी थी, जिसपर लोगों को सबसे अधिक आपत्ति है। सेंसर बोर्ड ने इस फ़िल्म के विवादित गाना 'बेशरम रंग' के कई सीन को भी बदलने को कहा था। फिल्म निर्देशक ने सेंसर बोर्ड की सलाह मा read more
- Post by Admin on Jan 04 2023
मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने रेप के एक मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि एक घनी आबादी वाले इलाके में रहने वाली विधवा के साथ कई बार बलात्कार किया गया होगा। जिसके पहले से दो बच्चें भी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 33 वर्षीय आरोपी सिद्धोधन एन कुरुले को राहत दी। पीड़िता ने दावा किया कि 13 जुलाई, 2017 को वह अपने बच्चों के साथ घ read more