मध्य प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 111 चीज़े में से 71-80 ।
भाजपा के लिए कर्नाटक के नतीजे वेकअप कॉल : तोगड़िया
  • Post by Admin on May 13 2023

भोपाल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 'राममंदिर और बजरंग बली भी कर्नाटक में भाजपा को बचा नहीं पाए, यह चिंता की बात है।' कर्नाटक के नतीजे भाजपा के लिए 2024 लोकसभा चुनाव का वेकअप कॉल है। डॉ. तोगड़िया शनिवार को भोपाल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क   read more

वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को, जानें क्या है ज्योतिषीय मान्यता
  • Post by Admin on May 04 2023

भोपाल : सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद साल का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार (05 मई) को वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन लगेगा। बुद्ध पूर्णिमा को चंद्रमा उपछाया ग्रहण के साये में होगा। इसमें चांदनी कुछ फीकी होगी। विज्ञान की नजर में जहां इसका विशेष महत्व है, वहीं भारतीय ज्योतिष की दृष्टि से यह प्रभावहीन है। क्योंकि भारतीयों पर इसका कोई असर नहीं होने जा रहा और न ही अन्य ग्रहण के अनुरूप इस पर कोई   read more

अक्षय तृतीया 22 को, सर्वार्थ सिद्धि-अमृत सिद्धि समेत बनेंगे छह महायोग
  • Post by Admin on Apr 20 2023

भोपाल: इस साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया) का पावन पर्व आगामी 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि-अमृत सिद्धि समेत छह विशेष महायोग बन रहे हैं, जो अक्षय तृतीया को और शुभ बनाएंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। यह दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। इस दि   read more

किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह पहुंची बाबा महाकाल के दरबार में
  • Post by Admin on Apr 18 2023

उज्जैन: बाबा महाकाल के दरबार में मंगलवार सुबह होने वाली भस्मारती में टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दोरान वह अपने साथ भगवान विष्णु को भगवान महाकाल से मिलवाने के लिए लाईं। बता दें कि निधि शाह ने नंदी हाल में बैठकर भस्मआरती के दर्शन किए। आरती के बाद महाकाल का पूरे परिवार ने जलाभिषेक किय   read more

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • Post by Admin on Apr 08 2023

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सिंधिया  कांग्रेस के जुबानी हमलों से बहुत नाराज है. कांग्रेस नेता अक्सर ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने से नहीं चूकते हैं. सिंधिया अब तक इन बयानों को तवज्जो नहीं देते थे. लेकिन अब उन्होंने मैदान में उतरने का निर्णय ले लिया है. उन्होंने एक राजनीतिक मंच से समस्त कांग्रेस को आड़े हाथ ल   read more

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान आज से
  • Post by Admin on Apr 06 2023

9 दिवसीय अभियान में कार्यकर्ता करेंगे परिवारों से संपर्क, गांवों में होगी चौपाल भोपाल: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंडल और ग्राम स्तर तक गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान आज (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। यह अभियान आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और पदाधिकारी शामिल होंगे। पिछड़ा व   read more

नामीबिया से आई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
  • Post by Admin on Mar 29 2023

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी मिलते ही पुरे ग्वालियर में खुशी की लहर दौड़ गई है. भारत की धरती पर 75 साल बाद शावकों ने जन्म लिया है.  मिली जानकारी के मुताबिक नामीबिया से आई मादा चीता सियाया गर्भवती थी. वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सक सियाया पर नजर रखे हुए थे. सियाया की हर एक्टिवि   read more

उज्जैनः केन्द्रीय जेल अधीक्षक उषा राज 15 करोड़ के पीएफ घोटाले के आरोप में हिरासत में
  • Post by Admin on Mar 19 2023

उज्जैन: शहर के भैरवगढ़ स्थित केंद्रीय जेल के 100 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से 15 करोड़ रुपये की राशि गबन के मामले में शनिवार को पुलिस ने जेल अधीक्षक उषा राज को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में उनसे पूछताछ करेगी।। हिरासत में लिए जाने के बाद वह पुलिस पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मुझे हाथ मत लगाना। मैं कोई कैदी या अपराधी नहीं हूं, जो फरार हो जाऊंगी। जेल अधीक्षक खुद को बेकसू   read more

गढ़ाकोटा में आज 2100 कन्याओं को विवाह, बुंदेली व्यंजन से होगा अतिथियों का स्वागत
  • Post by Admin on Mar 11 2023

सागर: जिले के गढ़ाकोटा में आज (शनिवार ) मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत 2100 कन्याएं शादी के बंधन बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगी। समारोह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा बुंदेली व्यंजनों से वर-वधु एवं घराती, बारातियों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। साथ में उनको रंगीन टीवी के साथ-साथ सिलाई मशीन सहित 51 स्टील के बर्तन भी प्रदान किए जाएंगे।   read more

भाजपा के 18 साल के शासन का हिसाब लेगी कांग्रेस : कमलनाथ
  • Post by Admin on Feb 28 2023

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी शिवराज सिंह चौहान सरकार से भाजपा के 18 साल के शासन का हिसाब मांगेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर शनिवार देर शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान लगातार झूठी घोषणाए   read more