गिरिडीह समाचार

दिखाया गया है 16 चीज़े में से 1-10 ।
सद्भाव का ठेका सिर्फ हिंदू समाज ने नहीं लिया है, सड़क किसी की जागीर नहीं है : रघुवर दास 
  • Post by Admin on Mar 17 2025

गिरिडीह : जिले में 14 मार्च को होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प होने से स्थिति गंभीर हो गई थी। इस बवाल में कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस घटना को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना तेज हो गई है और बीजेपी नेताओं ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री   read more

गिरिडीह के व्यवसायी ने खरीदी 90 करोड़ की प्राइवेट जेट
  • Post by Admin on Jan 28 2025

गिरिडीह : जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश जालान ने अपने लिए एक शानदार 90 करोड़ रुपये कीमत का प्राइवेट जेट खरीदा है। यह विमान स्विट्ज़रलैंड से शनिवार को गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर लैंड किया। जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसका उद्घाटन किया गया। इस पर सुरेश जालान और उनके परिवार ने इस विमान का स्वागत किया। इसके उद्घाटन के बाद इसकी अगली उड़ान सिंगापुर के लिए तय की गई है।   read more

लटकटो 2 पिकेट में डेटोनेटर ब्लास्ट, दो जवान घायल
  • Post by Admin on Dec 14 2024

गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित लटकटो-2 पिकेट में शनिवार सुबह डेटोनेटर ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवान झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) में तैनात थे। घटना के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, लटकटो-2 पिकेट में सुबह अचानक डेटोनेटर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलि   read more

साइबर थाना और गांडेय पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 09 2024

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के डाकबंगला मुख्य सड़क के किनारे से साइबर थाना पुलिस और गांडेय थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की हैI गिरफ्तारी ग्राम अहरडीह के डाकबंगला मुख्य सड़क के पास से हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपियों को न्याय   read more

प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी में 9 लोग गिरफ्तार, 2 ट्रक जब्त
  • Post by Admin on Dec 07 2024

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक चालकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी प्रतिबंधित मांगुर मछली को ट्रकों में लादकर तस्करी कर रहे थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मंजीत सिंह (पटि   read more

स्मार्ट सिटी रोड पर ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : जिले के धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक ऑटो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ल   read more

गिरिडीह में बड़ा हादसा ट्रक घरों में घुसा, चालक की मौत
  • Post by Admin on Nov 22 2024

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रहा एक सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गांडेय-जामताड़ा मार्ग पर बेलाटांड़ के पास सड़क किनारे बने दो घरों में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घरों को भारी नुकसान: हादसे में दोनों घर पूरी त   read more

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024, बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान
  • Post by Admin on Nov 20 2024

गिरिडीह : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत अपने मतदान का अधिकार प्रयोग किया। बाबूलाल मरांडी ने मतदान के दौरान मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी और लोकतंत्र की ताकत को महसूस करने की अपील की। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य के विकास और जनता की आ   read more

अमित शाह ने गिरिडीह में विपक्ष पर कसा तंज, झारखंड में सरकार बदलने का दिया मंत्र
  • Post by Admin on Nov 14 2024

गिरिडीह : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस गांडेय में किला ठोंक दो और मुनिया दीदी को जिताओ फिर देख, झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी। अमित शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड मे   read more

बस स्टैंड से शिक्षक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • Post by Admin on Nov 14 2024

गिरिडीह :  जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिरैयाघाट रोड निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है।  स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहकीकात जारी है।   read more