नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,803 चीज़े में से 1,641-1,650 ।
जामिया हिंसा मामले का आरोपी शरजील इमाम बरी
  • Post by Admin on Feb 04 2023

दिल्ली :  दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जामिया हिंसा मामले के आरोपी शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा को शुक्रवार को बरी कर दिया है. शरजील के ऊपर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को भड़काने का आरोप लगा था. उस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी. इस मामले में शरजील और तन्हा को आरोपी बनाया गए था. शरजील को इससे पहले 2021 में जमानत मिली थी.  दिल्ली क   read more

थम नहीं रही अडाणी ग्रुप की मुश्किलें, 7 दिन में 7 लाख करोड़ का घाटा
  • Post by Admin on Feb 04 2023

नई दिल्ली : अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कारोबारी गौतम अडाणी की अगुवाई वाली अडाणी समूह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अडाणी समूह की ग्यारह में से सात कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट से समूह का कुल बाजार पूंजीकरण 9.11 लाख करोड़ रुपये घटकर अब 10.09 लाख करोड़ रुपये रहा गया है, जो 24 जनवरी को 19.20 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, दो वैश्विक रेटिंग फर्मों ने समूह की कंप   read more

दिल्ली शराब घोटाले का पैसा गोवा चुनाव में किया इस्तेमाल, ED का दावा
  • Post by Admin on Feb 03 2023

दिल्ली :  दिल्ली शराब घोटाले को लेकर ED ने बड़ा दावा किया है. गुरुवार को ईडी की ओर से चार्जशीट पेश की गई. जिसमे दावा किया गया हैं कि आबकारी नीति से कमाए रुपयों के एक हिस्से का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में किया था. इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पुरे कार्यकाल में 5000 चार्जशीट दाखिल क   read more

दूध के दाम बढ़ने पर तिलमिलाया विपक्ष, सरकार को बताया संवेदनहीन
  • Post by Admin on Feb 03 2023

नई दिल्ली : अमूल दूध के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि यह सरकार दूध के दाम तक को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। सांसद चौधरी ने कहा कि लगातार दूध के दाम बढ़ाए जाने से लोग दुखी हैं। मोदी सरकार को देश के बच्चों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार बच्चों के प्रति   read more

बेहतरीन फीचर्स वाले है यह स्मार्टफोन्स, प्राइस में हुई है गिरावट
  • Post by Admin on Feb 03 2023

नई दिल्ली : बेस्ट कैमरा मोबाइल की लिस्ट में काफी किफायती रेंज में यह स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं. यह काफी शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन वाले हैं. इनमे 5G सपोर्टेड मोबाइल भी मिल रहे हैं. गेमिंग के लिए भी यह बेस्ट हो सकते हैं. अगर आप अच्छा कैमरा, बढ़िया फीचर्स और कम बजट वाला मोबाइल फ़ोन लेना चाहते है तो हम आपको आज कई ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे है जो कई बेस्ट रेंज में दी जा रही है. यह स   read more

सेहत पर महंगाई की मार, फिर बढ़ी दूध की कीमत
  • Post by Admin on Feb 03 2023

नई दिल्ली : अमूल का दूध फिर महंगा हो गया है। लोगों ने शुक्रवार सुबह अचानक दूध के महंगा होने पर अचरज जताया। अमूल पाउच दूध (सभी प्रकार) की कीमत तीन रुपये लीटर बढ़ गई है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कहा है-'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि अमूल पाउच दूध (सभी प्रकार) की कीमत 02 फरवरी, 2023 रात्रि प्रेषण (03फरवरी, 2023 सुबह) से बढ़ा दी गई है।' उल्ल   read more

यूएस फेड के फैसले से ग्लोबल मार्केट को राहत
  • Post by Admin on Feb 02 2023

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में पहले की तुलना में कम बढ़ोतरी किए जाने का असर पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक बाजार में साफ-साफ नजर आया। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के तीनों इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर के बंद हुए। दूसरी ओर यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र में लगातार दबाव में काम करते नजर आए। जबकि एश   read more

जानें अडाणी ग्रुप ने क्यों किया करोड़ों का एफपीओ रद्द
  • Post by Admin on Feb 02 2023

नई दिल्ली : उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि उनके समूह की प्रमुख कंपनी को पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने का फैसला लिया गया है। अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 90 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, अडाणी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर संसद   read more

विपक्ष की मांग- आर्थिक मुद्दों पर संसद में हो चर्चा
  • Post by Admin on Feb 02 2023

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष संसद में आर्थिक मुद्दों पर चर्चा चाहती है। लेकिन केन्द्र सरकार इस विषय पर संवाद करना नहीं चाहती। खड़गे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर एक फैसला लिया है कि आर्थिक दृष्टि से देश में जो घटनाएं हो रही हैं, उसपर सदन में चर्चा हो। इस   read more

अडाणी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ का एफपीओ किया रद्द
  • Post by Admin on Feb 02 2023

नई दिल्ली : अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने एफपीओ लाने की योजना रद्द कर दी है। बीस हजार करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर के एफपीओ के रद्द होने के बाद निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार रात यह अहम फैसला लिया। कंपनी ने शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया है।   read more