सर पर बाल उगाना हुआ आसान साथ ही दांत दर्द से पाएं निजात

  • Post By Admin on Apr 25 2018
सर पर बाल उगाना हुआ आसान साथ ही दांत दर्द से पाएं निजात

सुदामा न्यूज़ : नंदिनी राज : कनेर के फुल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद और लाभदायक है | कनेर का फूल कुछ गंभीर रोगों को भी जड़ से मिटाने की क्षमता रखता है | कनेर के फुल से गंजेपन से छुटकारा पाया जा सकता है इस फूल में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जिस कारण गंजेपन से निजात पाया जा सकता है | कनेर के फूल को नारियल तेल में उबालकर ठंडा होने दे | फिर तेल को छान कर अपने सर पर मालिश करें | जिस जगह के बाल उड़ गए है वहाँ नए बाल उगने लगते है साथ ही धीरे-धीरे सफ़ेद बाल भी जड़ से काले होने लगेंगे | इसका उपयोग सर पर एक दिन बीच कर के करने से बेहतर लाभ देखा जा सकता है | 
                                 कनेर के फूल के बीच के हिस्से व् फुल के टहनी से दातुन करने पर दांत में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है | इसके निरंतर प्रयोग से दांत जड़ से मजबूत भी हो जाएंगे 
| कनेर के फुल से चेहरे को भी सुन्दर बनाया जा सकता है | कनेर के फुल को तोड़कर उसका बारीक़ लेप बना लें और अपने चेहरे पर नियमित रूप से लगाएं | नियमित उपयोग करने से चेहरे से दाग-धब्बे के साथ कील-मुहांसे भी जड़ से गायब हो जाएंगे |