नक्सल कांडों में फरार वांछित नक्सली सोनम मरांडी गिरफ्तार
- Post By Admin on Jun 09 2024

लखीसराय : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना पर कार्यवाई करते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में पीरीबाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार, चानन थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद एवं विशेष कार्य बल के साथ संयुक्त छापामारी कर जिला पुलिस की टीम ने गोरधुआ गांव से कई नक्सल कांडों में फरार वांछित नक्सली तालो दी उर्फ सोनम मरांडी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार हुई नक्सली सेक्शन कमांडर के रूप में नक्सली का एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता रही है। जो आईडी बनाने, लगाने एवं सभी प्रकार के हथियार चलाने तथा कल-पूर्जों के बारे में एक्सपर्ट है। पूछताछ के दौरान पीरीबाजार थाना कांड संख्या 115/19 पुलिस नक्सली मुठभेड़ सहित अन्य कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य कांडों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पूछताछ के दौरान उसने दी है, जिसके आधार पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार नक्सली पर कजरा थाना कांड संख्या 61/18,31/18, बरहट थाना कांड संख्या 110/18, 28/18,पीरीबाजार थाना कांड संख्या 115/19,133/21, लड़ैयाटांड थाना कांड संख्या 74/21, हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 88/18, चानन थाना कांड संख्या 41/17,119/19 दर्ज है।
छापामारी दल में चानन थाना के परि. पुअनि पूजा कुमारी, रिशु रानी, पीरीबाजार के पुअनि रोहित कुमार, महिला सिपाही खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी के अलावा थाना रिजर्व सशस्त्र बल एवं एसटीएफ की टीम शामिल थी।