उत्पाद विभाग की सख्ती जारी, नाबालिग सहित नौ लोगों को दबोचा

  • Post By Admin on May 31 2026
उत्पाद विभाग की सख्ती जारी, नाबालिग सहित नौ लोगों को दबोचा

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 मई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान एक नाबालिग सहित कुल नौ लोगों को शराब बेचने और शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। साथ ही 13 लीटर बीयर भी बरामद की गई।

उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान हलसी थाना क्षेत्र के मोहीदीनगर में एक 17 वर्षीय किशोर को 13 लीटर बीयर के साथ पकड़ा गया। विभाग के अनुसार वह बीयर बिक्री के कार्य में संलिप्त था। वहीं लखीसराय नगर क्षेत्र के संत मोहल्ला और धर्मरायचक इलाके में शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में कृष्णा पंडित, राजू लाल, मन्टू राम तथा रूबी कुमारी शामिल हैं।

उधर बड़हिया उत्पाद थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाकर शराब पीने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें राजेश गुप्ता, चंदन तांती, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और जितेंद्र कुमार चौधरी शामिल हैं। उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से शराब के अवैध कारोबार और सेवन से दूर रहने तथा कानून का पालन करने की अपील की है।