सासाराम : पंचायत समिति सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

  • Post By Admin on Jan 12 2023
सासाराम : पंचायत समिति सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सासाराम : बिहार में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य में हर दिन किसी न किसी जिले से गोलीबारी, हत्या, लूट- पाट की घटना सामने आती रहती है। घटना बिहार के सासाराम से सामने आ रही है। सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के आवास पर कुछ लोगों ने फायरिंग की गई है। नहौना गांव में पंचायत समिति रीता कुमारी के पति सनी देओल चंद्रवंशी भाजपा के कार्यकर्ता है। इस फायरिंग की मुख्य वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। फायरिंग के दौरान उनके गाड़ी के पिछले शीशे पर गोली के निशान लगे हैं।

पंचायत समिति के पति सनी देओल चंद्रवंशी ने कहा कि बीते रात उन्हें किसी ने फ़ोन करके धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि हमलोग तुम्हारे घर पर आ रहे हैं। लेकिन, मुझे लगा ये लोग झूठी धमकी दे रहे हैं। मैंने धमकी देने वाले लोगों की बात को ध्यान ना देकर अपने परिवार के साथ सो रहा था। उसी दरमियान घर के दरवाजे के पास गोली चलाई गई और गाड़ी के ऊपर भी गोली चलाई गई। सनी देओल चंद्रवंशी ने धमकी देने वाले युवक की पहचान सोनू कुमार और गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान महबूब अंसारी के रूप में की है। महबूब अंसारी पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। वहीं सोनू कुमार इसी गांव में वार्ड पार्षद है। 

सनी देओल चंद्रवंशी ने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रसाशन को दी है। आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। जांच पूरी होते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।