एक शराब धंधेबाज एवं 3 शराबी गिरफ्तार
- Post By Admin on Jun 20 2024

लखीसराय : उत्पाद पुलिस द्वारा गुरुवार को कबैया थाना क्षेत्र के जयनगर बड़ी कबैया से स्वर्गीय रामधनी चौधरी के पुत्र राजेंद्र चौधरी को डेढ़ लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार इसके अतिरिक्त तीन शराबी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें वीरूपुर बड़हिया थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ से गिरघरपुर ग्राम वासी जय राम महतो के पुत्र गांधी महतो एवं मनोहरपुर गांव के स्वर्गीय राम लखन महतो के पुत्र महेश महतो एवं कुल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंजरी ग्राम वासी लगन बिना के पुत्र राजू कुमार शामिल है।