मुजफ्फरपुर : भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, एक युवक घायल

  • Post By Admin on Jan 12 2023
मुजफ्फरपुर : भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, एक युवक घायल

मुजफ्फरपुर : मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ के पास का है, जहां भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने की वजह से घायल हो गया। घायल युवक को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों ने फायरिंग की जानकारी लोकल थाना पुलिस मे दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जिले का यह थाना क्षेत्र शुरू से ही क्राइम के मामले में अव्वल रहा है। ज्यादातर आपराधिक मामले इसी थाना क्षेत्र घटित होते हैं। जिले के नए पुलिस कप्तान राकेश कुमार के लिए इस क्षेत्र में क्राइम को लगाम लगाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। 

भूमि विवाद में हुई गोलीबारी के मामले पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर इलाके में भूमि विवाद को लेकर गोली चली थी जिसमें एक युवक को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।