धर्मरायचक हत्याकांड मामले का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

  • Post By Admin on May 22 2024
धर्मरायचक हत्याकांड मामले का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

लखीसराय : बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि जिला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड 6 पश्चिमी टोला में हुए हत्याकांड मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मनोज साव पिता रामजी साव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने यह स्वीकार किया है कि पूर्व के आपसी रंजिश के कारण उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। गुस्से में लोहे के नुकीले राड से कई बार प्रहार कर वसंती देवी को जख्मी किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापामारी कर रही है।

एसपी पंकज कुमार ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि इसके पूर्व इस कांड में लालो साव पिता रामजी साव, सुमित्रा देवी पति रामजी साव को जेल भेजा जा चुका है। इस कांड में नामजद किए गए प्राथमिकी अभियुक्त मुस्कान देवी एवं ममता देवी को लखीसराय थाना कांड संख्या 981/23 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार मनोज साव के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए एसपी श्री कुमार ने बताया कि कांड संख्या 299/23, 837/23 के अलावा कांड संख्या 214/24,301/24 तथा 303/24 दर्ज है। पुलिस ने मनोज साव के पास से एक मोबाईल एवं एक हजार रुपए नकद बरामद किए है।