तीन जगहों से 9 शराबी गिरफ्तार
- Post By Admin on May 24 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने तीन अलग-अलग जगहों से 9 पीने वाले लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जिनमें जिले के बीरूपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ वार्ड 10 से स्व. रामदेव पासवान के पुत्र रविन्द्र पासवान को पकड़ा गया है। जबकि सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से दो पीने वाले पकड़े गए हैं। जिनमें वार्ड 26 नया बाजार गोपाल भंडार गली निवासी स्व. मनोज साव का पुत्र सुमित कुमार तथा इसी मुहल्ले के लडडू साव का पुत्र सूरज कुमार शामिल है।
वहीं, जिले के कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा से 6 पीने वाले पकड़ाए हैं। इनमें सूर्यगढ़ा थाना के अलीनगर इंगलिश वार्ड 6 निवासी लटरू मंडल का पुत्र विजय कुमार, रतनुपुर फेंकू इंगलिश निवासी इन्द्रदेव मंडल का पुत्र योगेन्द्र कुमार, पीरीबाजार थाना के महेशपुर वार्ड 1 निवासी मैथू यादव का पुत्र सरूण कुमार, इसी जगह से राजो यादव का पुत्र मनोहर यादव, इसी गांव के वार्ड 3 निवासी मनोज यादव का पुत्र बिटटू कुमार तथा बेगूसराय जिले के बलिया थाना के बेगूसराय बलिया वार्ड 10 निवासी बाबू साहेब साहनी का पुत्र बिकेश कुमार शामिल है। इसकी जानकारी उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने दी।