गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

  • Post By Admin on Jan 25 2023
गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। इन सभी को विभिन्न श्रेणियों में पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें झारखंड पुलिस को नौ वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए एक राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक की घोषणा हुई है।

इन्हें मिला है पुलिस वीरता पदक

एएसआई अरुण कुमार सिंह, एएसपी विपुल पांडेय, डीएसपी रामेंद्र कुमार, एसआई बृज कुमार, एसआई जॉन मुर्मू, एसआई सत्येंद्र कुमार सिंह, हवलदार अरविंद मिंज, कांस्टेबल नवनीत नवल, एसआई अर्जुन सिंह

इन्हें मिला विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

डीएसपी नवीन लकड़ा

इन्हें मिला है सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

इंस्पेक्टर एसटीएफ शंकर कामती, इंस्पेक्टर राजीव कमल, वायरलेस, एसआई तुफैल खान, चाईबासा एसपी ऑफिस, गुरुदेव, एसआई आर्म्ड होटवार, अरशद खान, एसआई, बसंत कुमार पासवान, एएसआई डीआईजी ऑफिस चाईबासा, सिंहराज तमांग, एसआई, रंजीत कुमार, एएसआई रांची, अमित कुमार, हवलदार रांची, प्रभा केरकेट्टा, हवलदार, संजय कुमार गोराई, हवलदार, बच्चन सिंह, हवलदार जैप 6