क्यों अधूरी रह गई थी रतन टाटा की प्रेम कहानी
- Post By Admin on Dec 28 2022

रांची : देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने जीवन के 85 साल पूरे कर लिए हैं। लोग उन्हे जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ। टाटा संस के चेयरमैन के रूप में टाटा समूह को बुलंदियों पर पहुंचाया। रतन टाटा ने शादी नहीं की।
आपको बता दें कि एक कार्यक्रम में रतन टाटा ने बताया कि ये अमेरिका के लॉस एंजेलिस में नौकरी के दौरान की बात है। अमेरिका की एक युवती से उन्हें प्रेम हुआ। करीब 2 साल तक उनका प्रेम प्रसंग चला। उस दौरान भारत में उनकी दादी की तबीयत खराब हो गई और उन्होंने अपने पोते रतन टाटा से मिलने की इच्छा जताई। इस वजह से रतन टाटा को भारत लौटना पड़ा।
आपको बता दें कि उस समय ये तय हुआ था कि रतन टाटा की प्रेमिका भी भारत आएंगी और तब दोनों शादी करेंगे। परन्तु रतन टाटा का यह आइडिया कामयाब नहीं हो सका। सन 1962 के भारत-चीन युद्ध की वजह से रतन टाटा की प्रेमिका भारत नहीं आ पाईं। कुछ समय बाद रतन टाटा की प्रेमिका ने अमेरिका में ही शादी हो गई।