अमित शाह पहुंचे चाईबासा, जनसभा को करेंगे संबोधित

  • Post By Admin on Jan 07 2023
अमित शाह पहुंचे चाईबासा, जनसभा को करेंगे संबोधित

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड पहुंचे गये हैं। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी पहुंच गये हैं।

भाजपा के प्रदेश के सभी 14 सांसद भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। सांसदों और विधायकों का भाषण जारी है। थोड़ी देर में अमित शाह भी मंच पर पहुंचेंगे। इससे पहले शाह ने चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की।

केन्द्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चाईबासा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। चाईबासा शहर के कई रूट को भी डाइवर्ट किया गया है। विजय संकल्प महारैली के लिए तीन पंडाल बनाए गए हैं।

अमित शाह रांची होटल रेडिसन ब्लू से 10:37 में एयरपोर्ट के लिए निकले। रांची एयरपोर्ट पर विधायक नीरा यादव, ढुल्लू महतो, मनीष जैसवाल, अनंत ओझा मौजूद थे।