मतदान केंद्र संख्या 221, 222 और 223 पर मतदाता कतारबद्ध होकर कर रहे हैं मतदान का इंतजार

  • Post By Admin on Nov 13 2024
मतदान केंद्र संख्या 221, 222 और 223 पर मतदाता कतारबद्ध होकर कर रहे हैं मतदान का इंतजार

रांची : मध्य विद्यालय हुसीर होचर के मतदान केंद्र संख्या 221, 222 और 223 पर सुबह 8:42 बजे से मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 

मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित हैं और शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।

इन केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। मतदान के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।