बुद्ध वर्ल्ड स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
- Post By Admin on Jun 08 2024

वैशाली : शनिवार को बुद्ध वर्ल्ड स्कूल, वैशाली (बिहार) के परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु फलदार वृक्ष आम, जामून, देव वृक्ष पीपल एवं औषधीय वृक्ष नीम का वृक्षारोपण हुआ। वृक्षारोपण का नेतृत्व उत्तर बिहार के सह प्रांत संयोजक श्रीमान देव दास जी ने किया। वृक्षारोपण का शुभारंभ संघ शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकारी श्रीमान लक्ष्मीनारायण जी ने किया।
पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं प्राकृतिक आपदाओं से संसार के मानव जीवन रक्षा हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाना होगा। दूसरा कोई विकल्प नहीं है।