राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन 17 को
- Post By Admin on Mar 11 2024

लखीसराय : आगामी 17 मार्च 2024 को गरीबनगर सूर्यगढा में एक राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कवि सम्मेलन रामचंद्र पासवान भू. पू. शिक्षक गरीबनगर के सौजन्य से जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है। जिसमें बेगुसराय के साहित्यकार हिंदी और मैथिली भाषा के कवि द्वय सच्चिदानन्द पाठक और पुष्कर प्रसाद सिंह, भागलपुर के अंगिका और हिंदी भाषी सुधीर प्रोग्रामर, लखीसराय के द्वय सिराज कादरी और अरविंद कुमार भारती, महिसोना के मगही और हिंदी के दशरथ महतो, नंदनामा (रामगढ़) के मगही एवं हिंदी भाषी रामबालक सिंह और भोला पंडित, साबिकपुर (दामोदरपुर) के मुंद्रिका सिंह, बालगुदर के राजेश्वरी सिंह, बड़हिया के शिवदानी सिंह बच्चन, चूहड़चक (उफरौर) के संस्कृत व हिंदी के पीयूष कुमार झा, जैतपुर (बड़हिया) के देवेन्द्र आजाद और सूर्यगढ़ा के राजेन्द्र राज आदि का आगमन होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के सचिव देवेन्द्र सिंह आजाद ने सूर्यगढा अंचल वासियों से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभान्वित हों।