पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता, किया पौधारोपण

  • Post By Admin on Jun 05 2026
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता, किया पौधारोपण

लखीसराय : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाई स्कूल मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपल एवं तुलसी के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नॉक आउट सेल्फ डिफेंस एकेडमी, सूर्यगढ़ा योग मित्रमंडल परिवार, स्थानीय खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से लगाए गए पौधों के रख-रखाव और समय-समय पर सिंचाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में बमबम कुमार सिंह, कपिल साह, अनूप मंडल, श्रवण कुमार, रजनीश कुमार, इन्द्रदेव पासवान, उमेश कुमार, राजेश वर्मा, सम्राट राजा तथा जिला खो-खो संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत सहित कई खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प लिया।