सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने मनाई होली, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Mar 12 2025
सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने मनाई होली, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था द्वारा बुधवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलमबाग चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक निजी आवास में आयोजित हुआ।  

संस्था की सदस्य सुमिता वर्मा ने इस अवसर पर विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। साथ ही, होली गीतों पर सभी ने जमकर डांस किया और आनंद उठाया।  

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी, अध्यक्ष raa गुप्ता, सचिव पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. बेनू वर्तिका समेत कई सदस्य उपस्थित रहीं। इनमें रेखा सिंह, श्रुति श्रेया, रानी तिवारी, ज्योति द्विवेदी, एडवोकेट विशाखा एवं उनके सहयोगी भी शामिल थे।  

संस्था की अध्यक्ष राणु गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद लेना है। संस्था की सचिव पूनम गुप्ता ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।  

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक होली खेली और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार का आनंद लिया।