सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस, बांटे तोहफे

  • Post By Admin on Dec 25 2023
सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस, बांटे तोहफे

मुजफ्फरपुर : किसी भी बच्चे के जीवन में उसके माता पिता ही सबसे अहम होते हैं लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे इंसान बेबस होता है। कितने ही ऐसे बच्चे हैं जिनके सर से माता पिता का साया उठ गया है और वे अनाथ की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ऐसे ही बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने एक खूबसूरत पहल की है। सिकंदरपुर स्थित बाल सुरक्षा गृह में रह रहे अनाथ बच्चों के लिए यह संस्था क्रिसमस डे के मौके पर उनका संता क्लॉज बनकर आया है। सोमवार को बाल गृह के अनाथ बच्चों के साथ संस्था के सदस्यों ने केक काटकर क्रिसमस डे मनाया गया। 

इस दौरान संस्था द्वारा बच्चों को ऊनी टोपी, टूथ ब्रश, टंग क्लीनर और टूथ पेस्ट दिया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को टॉफी, बिस्कुट और नाश्ता का पैकेट दिया गया। संस्था की अध्यक्ष बबली कुमारी ने कहा कि बच्चे भगवान का ही स्वरूप होते हैं। इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देख कर ऐसा अनुभव हुआ जैसे भगवान ही मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केक काटने के बाद सभी लोगों ने जमकर बच्चों के साथ मस्ती की और कई तरह के खेल भी खेले। सभी बच्चे बहुत खुश थे।

मौके पर शहर के जाने माने डेंटिस्ट डॉ. सैफ अली, सेक्रेटरी बिमला गुप्ता,  कोषाध्यक्ष श्रुति श्रेया, सदस्य पूनम गुप्ता, मीरा जायसवाल, रानू गुप्ता, रेखा, रेनू गुप्ता, बाल सुरक्षा गृह के अविनाश कुमार, रानी, चाइल्ड काउन्सलर संगीता जी व संस्था की अध्यक्ष बबली कुमारी उपस्थित रहीं।