घर-घर गूंज रही माई की जयकार : लखीसराय में भक्तिभाव से मनेगा श्री राणी सती दादी जी का भादो महोत्सव
- Post By Admin on Sep 09 2026
लखीसराय : स्थानीय श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय भादो महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। श्री राणी सती दादी जी प्रबंध समिति, लखीसराय द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर (गुरुवार) को होगी। पहले दिन संध्या 6:00 बजे से दादी जी का अलौकिक शृंगार, पावन ज्योति पूजन और 56 भोग का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 11 सितंबर (शुक्रवार) को सुबह 6:30 बजे से थाली पूजन और प्रसाद वितरण शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से संगीतमय महामंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसका वाचन चिरकुण्डा से पधार रहीं प्रसिद्ध पाठ वाचिका मनीषा अग्रवाल करेंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या 3:00 बजे फलहार और संध्या 7:00 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा।
समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपर्क सूत्र (9204899090, 9031874050, 8340654120, 7979958612, 9835854620) भी जारी किए हैं। पूरे नगर में "नारायणी वरदायिनी कलियुग की अवतार, घर-घर गूंज रही देखो माई की जय जय कार" के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।