बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

  • Post By Admin on Nov 01 2024
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

रांची : भयमुक्त और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। उपायुक्त वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम ने जेल के सभी वार्डों और बैरकों की गहन जांच की।

छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी और 150 पुलिस जवान शामिल थे।

जांच के दौरान सभी वार्डों और बैरकों की सघनता से तलाशी ली गई। जेल में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर कोने का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की साँस ली है।