राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Jan 31 2023
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

पटना: पर्यावरण संतुलन हेतु पर्यावरण भारती द्वारा दक्षिण बिहार के पटना महानगर में राष्ट्रीय पिछड़ा दिवस के शुभ अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि भारत देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गया। संपूर्ण भारत देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। परन्तु भारत के 70 प्रतिशत नागरिक अभी भी आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए हैं। अतः उनके विकास हेतु केंद्र सरकार ने 31 जनवरी को राष्ट्रीय पिछड़ा दिवस घोषित किया है।इससे मानव में जागरूकता बढ़ेगी। उनके उत्थान हेतु प्रयास जारी है। इससे उनके कल्याण एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय पिछड़ा दिवस पर शान्डिल्य ने कहा कि "संस्कृति सब की एक चिरंतन। खून रगों में हिन्दू है। विशाल सागर समाज अपना, हमसब उसके बिन्दु हैं। जो भाई भटके बिछड़े, साथ पकड़ लें साथ चलें।

राष्ट्रीय पिछड़ा दिवस पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है। पौधारोपण कार्यक्रम में कृषि स्नातक ऋचा कुमारी, डॉ. स्निग्धा, श्रीमति इन्दु देवी, अक्षत राज, टी.एस. विश्वा, योगेश कुमार, शैलेन्द्र कुंवर, दिनेश गुप्ता, कृष्ण शंकर सिंह, शशांक सिन्हा, नीरज नयन, दीपक प्रसाद ने भाग लिया।