हिंदुस्तान का बेटा मोहम्मद रिजवान शहीद, मिली अंतिम विदाई

  • Post By Admin on Nov 25 2024
हिंदुस्तान का बेटा मोहम्मद रिजवान शहीद, मिली अंतिम विदाई

रांची : भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए नयासराय नयाटोली के निवासी मोहम्मद रिजवान। उनके शहीद होने की खबर पूरे क्षेत्र में ग़म का माहौल बना रही है। रिजवान का पार्थिव शरीर रांची हवाई अड्डा से उनके घर तक लाया जा रहा है जहाँ उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

मोहम्मद रिजवान ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और उनके इस बलिदान को हर भारतीय हमेशा याद रखेगा।स्थानीय लोग और उनके परिजन शहीद रिजवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ रहे हैं और क्षेत्र में शोक की लहर है।