मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए उपायुक्त

  • Post By Admin on Nov 29 2024
मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए उपायुक्त

रांची : मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को रांची के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

पदभार ग्रहण करते हुए मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर कार्यालय आएं और संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्यों का निपटारा करें। भजंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कमियों की समीक्षा करेगा और एक एक्शन प्लान के तहत कार्य को अंजाम देगा। पंचायत, प्रखंड, अंचल कार्यालय और पुलिस स्टेशन के पदाधिकारियों से उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन ने विधानसभा आम निर्वाचन समेत अन्य प्रमुख कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सहयोग देने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने भजंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।