जेबीएम श्यामली स्कूल में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

  • Post By Admin on Nov 13 2024
जेबीएम श्यामली स्कूल में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज रांची के जेबीएम श्यामली स्कूल में अपने परिवार के साथ मतदान किया। धोनी ने इस मौके पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी नागरिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए वोट डाला।

धोनी को देखकर उनके फैंस और अन्य मतदाता भी मतदान केंद्र के बाहर आकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की और चुनावों में बढ़-चढ़ कर वोट डालने की प्रेरणा दीl उनकी उपस्थिति से मतदान केंद्र पर एक सकारात्मक माहौल बना और इसने समाज में वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी काम किया।