रांची में 160 हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द, नोटिस जारी

  • Post By Admin on Nov 22 2024
रांची में 160 हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द, नोटिस जारी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 160 लाइसेंसी हथियार धारकों के लाइसेंस रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रांची पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने इन सभी लाइसेंसियों को 22 नवंबर तक शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

क्या है मामला?
विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार संबंधित थाना या विक्रेता के पास जमा कराने का आदेश दिया था। लेकिन 160 लाइसेंसधारकों ने न तो हथियार जमा किए और न ही इसका कोई संतोषजनक कारण बताया।

पुलिस की सख्ती:
रांची SSP कार्यालय ने मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन से इन लाइसेंसों को रद्द करने की सिफारिश की है। इसके बाद जिला प्रशासन ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

आदेश का उल्लंघन:
प्रशासन ने हथियार जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तय की थी। इसके बावजूद कई लाइसेंसधारकों ने आदेश का पालन नहीं किया। चुनावी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। लाइसेंस रद्द होने पर संबंधित व्यक्तियों को अपने pहथियार पुलिस या प्रशासन के पास अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे।