लखीसराय में किसान पाठशाला का दूसरा सत्र, सब्जी की उन्नत खेती की दी गई जानकारी
- Post By Admin on Aug 22 2026
लखीसराय : आत्मा लखीसराय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के खरीफ मौसम में “सब्जी की खेती” विषय पर किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सब्जियों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का चयन, बीज उपचार, उचित समय पर बुआई एवं रोपाई, खेत की तैयारी और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके अलावा सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोगों के समेकित प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
किसानों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में सब्जी उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
किसान पाठशाला में मौजूद किसानों ने प्रशिक्षण के दौरान बताई गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के अंत में किसानों को सब्जी की खेती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए आगामी सत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।