केडिया कंपनी की कर्मचारियों से भरी बस 50 फिट गहरे खदान में गिरी, 14 की मौत

  • Post By Admin on Apr 10 2024
केडिया कंपनी की कर्मचारियों से भरी बस 50 फिट गहरे खदान में गिरी, 14 की मौत

दुर्ग : मंगलवार रात केडिया डिस्टलरी से स्टाफ को लेकर निकली बस 50 फिट गहरे खाई में गिर गई। हादसे में 14 लोगो की मौत हो गई है। वहीं घायलों का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख जताया है। वहीं रात में ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं प्रशासन ने भी मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश जारी किया है। जिले में मंगलवार रात को कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई है। मृत व्यक्तियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंची हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। सीएम विष्णु देव साय ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। दुर्ग शहर के पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई। कर्मचारी केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी बताए जाते हैं। ये कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। केडिया डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। चूंकि हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक है इसलिए मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां मुरुम की खदाने हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि बस में लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से यह स्लिप होकर खाई में गिर गई। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने रायपुर एम्स पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। दुर्ग की कलेक्टर ने भी हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना में मृतकों के नाम जिला प्रशासन द्वारा पुष्टि किए गए हैं, उनमें उमा पटेल पिता मदन भाई पटेल सेक्टर 2 भिलाई, सत्यनिशा पति अभय रामनगर, पुष्पा देवी पति फूल चरण पटेल भिलाई 3, परमांद तिवारी, कौशल्या बाई निषाद, सत्यराम नारायण, राजू ठाकुर, त्रिभुवन पाण्डेय, मनोज ध्रुव, मिक्कू भाई पटेल, कृष्णों, कमलेश देशलहरे सेक्टर 4, शांति बाई देवांगन एवं बस ड्राइवर गुरमीत सिंह शामिल हैंं। मुख्यमंत्री ने कुम्हारी दुर्घटना में 14 मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। दुर्घटना में 14 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को गहन दु:ख सहहन करने की शक्ति ईश्वर से देने की प्रार्थना की है। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।