इंस्टाग्राम का Content Notes फीचर होगा बंद
- Post By Admin on Apr 02 2025

नई दिल्ली : Instagram ने घोषणा की है कि वह जल्द ही ‘Content Notes’ फीचर को ऐप से हटा रहा है। यह फीचर यूजर्स को पोस्ट, फोटो कैरोसेल्स और रील्स पर नोट्स ऐड करने की सुविधा देता था, लेकिन इसे अब पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। यह नोट्स केवल अपलोडर के फॉलोअर्स को ही दिखाई देते थे और सीमित समय के लिए उपलब्ध रहते थे।
क्यों हटाया जा रहा है यह फीचर?
Instagram ने बताया कि इस फीचर को यूजर्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया और इसका उपयोग भी बहुत कम हुआ। इसी वजह से कंपनी को यह गैर-जरूरी लगा और इसे हटाने का निर्णय लिया गया। इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने इस खबर की पुष्टि की है।
क्या कहा एडम मोसेरी ने?
Adam Mosseri ने कहा कि यह फीचर प्लेटफॉर्म को ‘सोशल और फन’ बनाने के मकसद से लाया गया था, लेकिन इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि, पोस्ट और रील्स सेक्शन से यह फीचर हट जाएगा, लेकिन DM (Direct Messages) में यह उपलब्ध रहेगा।
नया फीचर जोड़ा गया
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स लंबे वीडियो में अपने मनपसंद हिस्से तक तेजी से स्क्रॉल कर सकते हैं। यह फीचर TikTok के फास्ट-फॉरवर्ड विकल्प की तरह काम करेगा, जिससे रील्स देखने का अनुभव और बेहतर होगा।