बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

  • Post By Admin on Nov 15 2024
बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया और उनकी महान विरासत को याद किया।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आदिवासी जननायक की स्मृति में श्रद्धा व्यक्त की। बिरसा मुंडा की जयंती को झारखंड में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। क्योंकि उन्होंने आदिवासी समाज और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था।