विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

  • Post By Admin on Nov 12 2024
विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को राँची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है। पहले चरण में राँची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों तमाड़, राँची, हटिया, कांके, और मांडर में मतदान होना है।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्रियों के साथ रवाना किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होते ही सभी मतदान केंद्रों पर तैयारी पूर्ण होने की संभावना है। जिससे चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

झारखंड के मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में नई सरकार के गठन के लिए वोट करेंगे और सभी की निगाहें मतदान के परिणामों पर टिकी हैं।