झारखंड में नक्सलवाद पर भारी पड़ा लोकतंत्र, आदिवासी सीटों पर बंपर वोटिंग

  • Post By Admin on Nov 14 2024
झारखंड में नक्सलवाद पर भारी पड़ा लोकतंत्र, आदिवासी सीटों पर बंपर वोटिंग

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 65% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

माओवादियों की धमकियों के बावजूद लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था कायम रही। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल मतदान 64.86% तक पहुंचा जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है। 

लातेहार के मनिका क्षेत्र में वह स्कूल, जिसे नक्सलियों ने दो बार विस्फोट से उड़ाया था, वहां भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस चरण में आदिवासी रिजर्व 20 सीटों पर महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही और युवा वोटरों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।