प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए रांची में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

  • Post By Admin on Nov 11 2024
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए रांची में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नवंबर को झारखंड के राजधानी रांची में भव्य रोड शो किया। उनका रोड शो ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर रातू रोड चौक तक चला। इस अवसर पर लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उमड़े।

प्रधानमंत्री के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपीजी की टीम पहले ही रांची पहुंच चुकी थी और झारखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता कदम उठाए थे। रोड शो के दौरान किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए रांची पुलिस के आला अधिकारी डीआईजी, एसएसपी, सिटी डीएसपी और कोतवाली डीएसपी ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ढाई किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान सुरक्षा इंतजामों को बेहद सख्त रखा गया था।