झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार, पारा पांच डिग्री गिरा

  • Post By Admin on Nov 20 2024
झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार, पारा पांच डिग्री गिरा

झारखंड : राज्य में मौसम का पारा लगातार गिरता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जिसके बाद लोगों को ठंड का असर महसूस होने लगा है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और नवंबर के अंत तक इसका असर और अधिक महसूस होगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिसंबर की शुरुआत से राज्य में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी पड़ सकता है। इससे सर्दियों का प्रभाव और अधिक तीव्र होगा। लोगों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।