मेहनत और निष्ठा की मिसाल बने राजेश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

  • Post By Admin on Aug 25 2026
मेहनत और निष्ठा की मिसाल बने राजेश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

लखीसराय : बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत राजेश कुमार को बैंक के एमडी एवं सीईओ की ओर से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में गुजरात में पदस्थापित राजेश कुमार ने पूरे देश में बैंक के कार्य प्रदर्शन में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिसके आधार पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

राजेश कुमार को उनकी ईमानदारी, निष्ठा और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने बैंक की मिड कॉरपोरेट ब्रांच में भी काम किया है, जहां विदेशी देशों के साथ सोना और चांदी के निर्यात-आयात से जुड़े कारोबार को संभाला जाता था। इस दौरान भी उनके कार्य और जिम्मेदारी निभाने के तरीके की सराहना की गई।

बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले राजेश कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां मिल रही हैं। उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में शामिल किया जा रहा है। उनके सम्मान को बिहार के लिए भी गौरव की उपलब्धि बताया जा रहा है।