एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव 17 अक्टूबर को, विजय कुमार शाही बने सहायक निर्वाची पदाधिकारी

  • Post By Admin on Sep 17 2025
एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव 17 अक्टूबर को, विजय कुमार शाही बने सहायक निर्वाची पदाधिकारी

मुजफ्फरपुर: एडवोकेट्स एसोसिएशन में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होकर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • मतदाता सूची से संबंधित शिकायतें: 18 से 19 सितम्बर 2025
  • निर्वाची पदाधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील: 20 से 23 सितम्बर 2025
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 25 सितम्बर 2025
  • नामांकन की तिथि: 7 से 9 अक्टूबर 2025
  • नामांकन पत्रों की जाँच: 10 अक्टूबर 2025
  • योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन: 13 अक्टूबर 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2025
  • उम्मीदवारों की अंतिम सूची: 15 अक्टूबर 2025
  • मतदान: 17 अक्टूबर 2025
  • मतगणना व परिणाम: 18 अक्टूबर 2025

चुनाव को सफल और पारदर्शी बनाने के लिए वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी चुनावी कार्यक्रम समय पर और निष्पक्ष ढंग से संपन्न होंगे।