अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने जवाहर नगर बूथ 339 पर किया मतदान
- Post By Admin on Nov 13 2024

राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने कांके विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 339 पर मतदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
संदीप सिंह ने मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालन की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि चुनाव आयोग ने सभी व्यवस्थाएं मजबूत की हैं।