43 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान

  • Post By Admin on Nov 13 2024
43 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान

रांची : झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर आज दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान दर्ज किया गया है। मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मतदान के आँकड़ों के अनुसार घाटशिला में सबसे अधिक 53.87% मतदान हुआl जबकि जमशेदपुर (पूर्वी) में सबसे कम 36.92% मतदान दर्ज किया गया। बहरागोड़ा में 53.86%, बिशुनपुर में 51.95%, गुमला में 50.71%, और खूंटी में 50.77% लोगों ने मतदान किया। वहीं, रांची में 33.65% मतदान हुआ जो कि अब तक का सबसे कम प्रतिशत है।

प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा: खरसावां में 53.68%, सिसई में 53.59%, तोरपा में 52.05%, कोलिबिरा में 52.02% और लोहरदगा में 51.53%। इन सीटों पर अच्छा मतदान प्रतिशत देखा गया जिससे यह साफ है कि लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर काफी जागरूक हैं। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।