56वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित

  • Post By Admin on Feb 19 2024
56वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित

लखीसराय : सोमवार को 56वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2023-24 में भाग लेने के लिए खो-खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के द्वारा लखीसराय जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टेट सीनियर महिला खो-खो टीम का सेलेक्शन ट्रायल कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल परसामा रामगढ़ चौक लखीसराय के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैंकड़ों महिला खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय खो-खो महासंघ के कार्यकारी सदस्य सह खो-खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , विशिष्ट अतिथि के रूप में लखीसराय जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट तिजो थामस, पूर्व विधायक प्रत्याशी रालोसपा सह जदयू नेता गणेश कुमार ,  रामगढ़ प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी, कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल की चेयर पर्सन सविता कुमारी, डायरेक्टर अनुज कुमार व प्रिंसिपल पुलक बनर्जी उपस्थित रहें। आयोजन कमिटी की ओर से सभी खिलाड़ियों को यातायात की सुविधा एवं दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया गया। आयोजन सचिव की भूमिका लखीसराय जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री अमित कुमार एवं कौशल कुमार निभा रहे थे। मंच संचालन पूजा कुमारी प्रसाद द्वारा किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए सैकड़ों प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन सभी की खो-खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के रेफरी के द्वारा स्किल्स की जांच की गई। इसमें चयनित खिलाड़ी सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार स्टेट सीनियर महिला खो-खो टीम की ओर से भाग लेंगी। 

मौके पर भाजपा युवा मोर्चा लखीसराय के जिला उपाध्यक्ष राम मूर्ति भारद्वाज, वार्ड पार्षद नगर परिषद सूर्यगढा अधिवक्ता अमृत भाई पटेल , परसामा के मुखिया राजकुमार, रामगढ़ प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राजकुमार, जदयू पार्टी के जिला सचिव रवि राज कुमार मौजूद थे। सभी अतिथियों के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई हुई महिला खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया।