तानाशाही के बल पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है सरकार : अमरेश कुमार अनीश

  • Post By Admin on Mar 07 2024
तानाशाही के बल पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है सरकार : अमरेश कुमार अनीश

लखीसराय : जिले के नया बाजार स्थित एसबीआई परिसर के सामने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने एसबीआई मुर्दाबाद और मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले इलेक्टोरल बांड की सूची सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जनहित में प्रकाशित किया जाना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना करते हुए स्टेट बैंक द्वारा भाजपा सरकार कि भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 131 दिन का समय मांगा गया है। इससे साफ पता चलता है कि चंदा खोरी और देश की संपदा को लूटने में एसबीआई ही नहीं बल्कि आरबीआई भी भाजपा के समर्थन में काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ 138 वर्ष पूरा होने पर आम कार्यकर्ता और आम जनता ने जो 138 रुपए कांग्रेस को चंदा दिया था उसे आरबीआई ने जब्त कर लिया। यह साफ दर्शाता है कि सत्ता में बैठी सरकार तानाशाह के बल पर विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है और अपनी अखंड गुंडाराज कायम करना चाहती है। कांग्रेस जिला कमेटी इसकी घोर निंदा करती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कतरा कतरा अपना लहू बहाने के लिए तैयार है।

इस प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह, रामप्रवेश, राजकुमार शर्मा, पंकज वर्मा, प्रेम कुमार, धीरज यादव, महेश प्रसाद सिंह, ज्ञान गौरव, मणिकांत पासवान, शत्रुध्न सिंह, उचित यादव, विपिन कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।