जयपुर का सफाई अभियान: राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास

  • Post By Admin on Oct 02 2023
जयपुर का सफाई अभियान: राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास

जयपुर: भारत नवनिर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी करणसिंह खाचरियावास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीनदयाल जाखड़ की जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल किया। पार्टी की टीम के साथ मिलकर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल हीरा रेलवानी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सवेरा टांक, प्रदेश प्रवक्ता आर. बी. सिंह भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जाकिर अली चिरानियां, जिला अध्यक्ष जयपुर शहर तेज सिंह राजावत, जयपुर शहर महामंत्री सिराजुद्दीन जी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मूलचंद जी, रितिक जी, देवी सिंह परमार, दीपक चौधरी, रंजू देवी, फराह खान, खुशी, दशरथ यादव, योगीराज राणा, आशीष जी इत्यादि सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर जहां भी गंदगी दिखाई दी, वहां सफाई का कार्य किया।

इस सामूहिक प्रयास से वह संदेश दिया गया कि हमें हमेशा स्वच्छ रहना है, स्वस्थ रहना है, हम सभी को मिलकर अपने प्रदेश और देश को साफ रखना है। इससे हम बीमारियों और महामारियों के खिलाफ एक मजबूत रोकथाम बना सकते हैं और अपने प्रदेशवासियों की सुरक्षा में योगदान दे सकते हैं।

पार्टी कार्यालय में, सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प माला पहनाई और उनकी जयंती को श्रद्धांजलि दी।